रविवार, 12 फ़रवरी 2017

thirst (प्यास)

आज  का टॉपिक है thirst  means प्याश। प्यास की स्तिथि क्यों उत्पन्न होती है तथा कैसे उत्पन्न होती है इसके क्या क्या करक है ये आपको इस ब्लॉग में बताया जायेगा तो आइए हम इसकी चर्चा करते है। 


प्यास :- शरीर के आतंरिक दशा को स्थिर बनाये रखने के लिए हमें समय - समय पर जल ग्रहण करना आवश्यक होता है। जल ग्रहण करने के शरीरक्रियात्मक नियंत्रण को जानने के पूर्व हमें शरीर के तरल प्रकोश्ठो को तथा इन  तरल भागो के आपसी सम्बद्ध को जानना आवश्यक है। 
शरीर में मुख्य रूप में चार प्रकार के प्रकोष्ठ होते है। 
अंतः कोशिकीय  का तरल प्रकोष्ठो तथा बाह्यकोशिकीय तरल के तीन प्रकोष्ठ होते है। 
शरीर में उपस्थित सम्पूर्ण जल का लगभग २/३ भाग अंतः कोशिकीय तरल में स्तिथ होता है। 
अर्थात कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में स्थित जल शेष जल बाह्यकोशिकीय तरल में उपस्तिथ होता है। 
बाह्यकोशिकीय तरल के तीन रूप है। 
1 :-अंतः वाहिका तरल या रक्तोद 
२ :-वल्कुटीय सुषुम्नीय द्रव 
3 :-अंतरकोशिकीय तरल 
ऐसा तरल जो दो कोशिकाओं के बीच उपस्थित होता है। यह ऐसा तरल है जिसमे कोशिकाएं स्तिथ होती है। शरीर के दो तरल प्रकोष्ठो को स्पस्ट सीमाओ के बीच रहना आवश्यक होता है।  अंतः कोशिकीय तरल का नियंत्रण बाह्य कोशिकीय तरल में उपस्थित विलेयों की सांद्रता से होता है.
सामन्यतः अंतरकोशिकीय तरल अंतः कोशिकीय तरल के साम्परासरी होता है। 
अर्थात अंतरकोशिकीय एवं अंतः कोशिकीय तरल में विलेयों की सांद्रता इस प्रकार संतुलित होती है।  की इन दोनों प्रकोष्ठो से जल न तो बाहर जा पाता है और न अंदर आ पाता है। 
अंतरकोशिकीय तरल से जल की हानि होती है अर्थात यदि यह जल अधिप्रासारि हो जाता है तब कोशिकाओं के अन्दर से जल बाहर खीच लिया जाता है। 
दूसरी तरफ यदि अंतरकोशिकीय तरल में अतिरिक्त जल आ जाता है।  अर्थात यदि यह कम सांद्र हो जाता है। 
तथा अधोपरासारी हो जाता है तब यह जल कोशिकाओं के अंदर प्रवेश करता है।   
ये दोनों स्तिथिया ही कोशिकाओं के लिए हानिकारक होती है। 
एक तरफ जल की हानि की दशा में कोशिकाएं कई रासायनिक क्रियाये नहीं कर पाती है। 
और दूसरी तरफ अधिक जल ग्रहण की दशा में इनके आवरण फट सकते है। 
अतः अंतरकोशिकीय तरल का अच्छी तरह नियमन होना अतिआवश्यक है।  
ह्रदय की यांत्रिक क्रियाविधि के लिए रक्तोद का भी अच्छा नियमन होना आवश्यक है। 
यदि रक्त का आयतन काफी कम हो जाये तब हृदय रक्त कप प्रभावशाली ढंग से पंप नही क्र सकता। यदि ऐसी दशा में रक्त आयतन पूर्व स्तिथि कोशीघ्र ही प्राप्त नही करता है। 
तब हृद लिपात  घटित हो सकता है। इस दशा को hypovolumia  कहते है। 
शरीर का वाहिका तंत्र इस दशा में  कुछ सहायता कर सकता है। 
छोटी शिराओ और धमनियों को और मांसपेशियों को संकुचित करके रक्त के कम आयतन की कुछ हद तक
भरपाई की जा सकती है। 

लेकिन ईस प्रकार के सुधार की भी कुछ सीमाएं है।
शरीर के तरल प्रकोष्ठों के दो विशेषताएं अंतरकोशिकिया तरल के विलेयो की सांद्रता तथा रक्त आयतन का नियमन दो भिन्न भिन्न संग्राहकों के समूह द्वारा किया जाता है । इस कार्य को एक प्रकार के संग्राहक से पूरा नही किया जा सकता रक्तस्राव के कारन रक्त आयतन में काफी कमी होती है। परन्तु इसका कोई स्पष्ट प्रभाव अंतरकोशिकिया तरल के आयतन पर नही पड़ता है। दूसरी तरफ नमकीन भोजन ग्रहण करने पर अंतरकोशिकिया तरल में विलेयो की सांद्रता बढ़ जाती है। और इससे कोशिका के अंदर स्तिथ जल बाहर आ जाता है। परन्तु इससे रक्त आयतन कम नही होता है। 


अतः जल हमारे शरीर में अतिआवश्यक है।